खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्य में लापरवाही बरतने पर रामनगर कोतवाली की महिला दरोगा रेनू को निलंबित किया  है ।
 रामनगर कोतवाली में पंजीकृत एक अभियोग में विवेचक महिला दरोगा रेनू द्वारा समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इस कार्यवाही के जरिये अपने अधीनस्थों को कड़ा संदेश देते हुए सभी पुलिस अधि0/कर्म0 को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कहा कि पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें व पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।

You missed

You cannot copy content of this page