खबर शेयर करें 👉
नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के छात्र सुमित फर्त्याल ने राज्य की वरीयता सूची में 25वां स्थान प्राप्त कर नैनीताल का मान बढ़ाया है। वे शहर के इंटरमीडिएट कॉलेजों से मुख्य टॉपर सूची में शामिल होने वाले एकमात्र मेधावी छात्र हैं।
शहर के स्टाफ हाउस निवासी सुमित के पिता चंदन फर्त्याल मल्लीताल के एक रेस्टोरेंट में कुक हैं और माता कमला डाक विभाग में आरडी एजेंट हैं। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े सुमित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। सुमित का सपना अब मर्चेंट नेवी या डिफेंस क्षेत्र में जाकर देश की सेवा करना है।
(सुमित को बधाई देते स्टाफ हाउस क्षेत्र के स्थानीय लोग,साथ में क्षेत्र के सभासद जितेंद्र पांडे,रमेश प्रसाद व सुमित के माता पिता)
सुमित ने बताया कि उन्होंने किसी कोचिंग के बिना सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया। वे रोजाना 4 घंटे और परीक्षा के समय 6-7 घंटे पढ़ते थे। उनकी रणनीति एनसीईआरटी के बेसिक्स को स्पष्ट रखने और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों के निरंतर अभ्यास पर टिकी थी। उन्होंने कठिन विषयों जैसे फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित पर विशेष ध्यान दिया। हाईस्कूल में सुमित ने 93.8 अंक हासिल किए थे।

You missed

You cannot copy content of this page