खबर शेयर करें 👉
ओखलकांडा (नैनीताल) । रा० इ० का० जोस्यूड़ा की छात्रा यमुना बोरा ने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डूंगर सिंह बोरा की सुपुत्री यमुना ने कुल 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाया और अपने क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया। इस शानदार उपलब्धि से उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।
​यमुना की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और अटूट आत्मविश्वास का बड़ा योगदान रहा है। विशेष बात यह है कि विद्यालय नैनीताल जनपद की दुर्गम परिस्थितियों में स्थित होने के बावजूद, यमुना प्रतिदिन पैदल चलकर विद्यालय पहुँचती थीं और अपनी पढ़ाई के प्रति निरंतर समर्पित रहीं। उनकी इस निष्ठा ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प के आगे भौगोलिक बाधाएँ भी छोटी पड़ जाती हैं।
​छात्रा की इस उपलब्धि में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्य बसंती आर्य, सभी शिक्षकों व स्टाफ ने यमुना को बधाई दी है ।
मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री गोविन्द राम जायसवाल और खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुलोहिता नेगी के दिशा-निर्देशों एवं निरंतर प्रोत्साहन ने यमुना को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए शैक्षणिक निर्देशों और योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से ही छात्रा इस मुकाम तक पहुँचने में सफल रही।

You missed

You cannot copy content of this page