खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिला पंचायत नैनीताल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के 5 सदस्यों का अपहरण किये जाने के बाद हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेसजनों के प्रार्थना पत्र हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है ।

हाईकोर्ट के निर्देश पर जिलाधिकारी व एस एस पी कोर्ट में पेश हुए । हाईकोर्ट ने डी एम व एस एस पी, को निर्देश दिए कि हाईकोर्ट में मौजूद 10 कांग्रेस सदस्यों को हाईकोर्ट के सुरक्षा अधिकारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान स्थल जिला पंचायत ले जाएंगे और पूरी सुरक्षा के साथ वे मतदान करेंगे । जबकि 5 सदस्य जिन्हें बलपूर्वक उठाया गया है उन्हें एस एस पी नैनीताल ढूंढकर मतदान स्थल तक पहुंचाएंगे और उनका मतदान कराएंगे । कोर्ट ने कहा कि जब तक वे मतदान नहीं कर पाते हैं तब तक मतदान का समय बढ़ाया जाए ।

ALSO READ:  गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी गुरुपर्व पर हाईकोर्ट बार कैंटीन में छबील लंगर का आयोजन,

कोर्ट ने इस मामले में एस एस पी व जिलाधिकारी से शाम 4.30बजे  रिपोर्ट देने को कहा है ।

 

इधर 12 सदस्यों ने सुबह 12 बजे से पहले मतदान कर दिया था । जबकि 10 सदस्य हाईकोर्ट के निर्देश पर मतदान के लिये जिला पंचायत स्थित मतदान केंद्र में पहुंच रहे हैं ।

ALSO READ:  सांसद अजय भट्ट ने किया ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल का निरीक्षण, जीर्णोद्धार एवं पुनर्संचालन के दिए निर्देश

शुरू में मतदान करने वालों में बहादुर नकदली,  ,रेखा आर्य सरना, ज्योति आर्य,निधि जोशी,दीप चंद्र स्वालदे, अनीता आर्य,सीता देवी चिल्कीया, यशपाल आर्य,लीला देवी,दीपा चन्दोला,दीपा दर्मवाल,हेमा भट्ट, मुख्य हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page