खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।अयोध्या से धर्माचार्यों द्वारा पूजित कर आये अक्षतों को वितरण हेतु पैकेट बनाये जा रहे हैं ।

 

इन अक्षतों का पैकेट बनाने का कार्य बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर चीना बाबा मंदिर मल्लीताल में विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में किया गया।

ALSO READ:  राज्य आंदोलनकारी हुकम सिंह कुंवर व मोहन पाठक के दर्जा मंत्री बनने पर 6 जुलाई को नैनीताल में होगा सम्मान,राज्य आंदोलनकारियों ने शुरू की तैयारी,

 

इस कार्यक्रम में दुर्गा वाहिनी और मातृ शक्ति के सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। इन अक्षतो को नैनीताल के 15 वार्डों में वितरित किया जाएगा । जिसमें नगर के 7 से 8 हज़ार परिवारों में अयोध्या से आए पोस्टर और अक्षतों को वितरित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के उपाध्यक्ष एवम अक्षत वितरण किया कार्यक्रम के संयोजक प्रकाश नौटियाल, सह संयोजक भूपेंद्र सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, पूरन सिंह मेहरा,विक्रम सिंह रावत,गौरव हार्पर, रश्मि सराना,गीता, रेनू, कमला, शिवांगी, वैशाली, मयंक, आद्यया श्रेया, हीरा नयाल, नवीन जोशी और कनिका रावत, राणा आदि उपस्थिति रहे।

You missed

You cannot copy content of this page