खबर शेयर करें 👉
नैनीताल  । सरस्वती शिशु मंदिर मौना(रामगढ़) का वार्षिकोत्सव सोमवार को समारोहपूर्वक मनाया गया ।
   समारोह की मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या व विशिष्ट अतिथि भीम सिंह बिष्ट खंड कार्यवाह आरएसएस थे । जबकि कार्यक्रम अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह नयाल ने की ।
 कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसके बाद  कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीता शर्मा के निर्देशन में  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।कार्यक्रम का संचालन सोनम शर्मा द्वारा किया।
   मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते  हुए विद्यालय को विधायक निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की । विद्यालय के प्रधानाचार्य भास्कर महतोलिया ने मुख्य अतिथि व अन्य का स्वागत किया ।
 समारोह में आनंद सिंह नेगी, राकेश कपिल,  दीपक रैक्वाल, कुंदन चिलवाल, राकेश राणा, निर्मला जीना, रेखा बिष्ट, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे ।

You missed

You cannot copy content of this page