खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कालाढूंगी मार्ग स्थित घटगढ़ गांव में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है । शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने शासन,प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

  घटगढ़ में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में महिलाओं द्वारा 4 दिन से दिन- रात धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  आक्रोशित महिलाओं का कहना है कि ग्रामीण शराब व नशे की वजह से परेशान हैं और अब उनके गांव में शराब की दुकान खोलकर सरकार बच्चों का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है ।
उन्होंने चेतावनी दी कि  यदि सरकार समय रहते शराब की दुकान  खोलने के निर्णय को वापस नहीं लेती है तो ग्रामीण सामूहिक आत्मदाह करने को बाध्य होंगे ।  इस धरने में महिलाएं, स्कूली बच्चे और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

You missed

You cannot copy content of this page