खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनी झील में शुक्रवार की अपरान्ह में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला । पुलिस ने शव को झील से निकालकर उसका पंचनामा भरा है और शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं ।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नाव चालकों ने झील में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना दी । जिस पर तल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाव चालकों की मदद से झील से बाहर निकाला । पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है ।

ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

शायं को तल्लीताल थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया की शव की शिनाख्त अल्मोड़ा पनुवानौला निवासी हिमांशु कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र जगदीश राम के रूप में हुई जो किराए के मकान में पंजाब होटल के समीप रहता था। 8 अक्टूबर को जगदीश राम द्वारा तल्लीताल थाने में गुमशुदा की तहरीर दी गई थी। जिसकी शिनाख्त मृतक के पिता जगदीश राम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र गांव से नैनीताल 6 महीने पहले आया था और यहा पर मजदूरी का काम करता था। जो 8 अक्टूबर से गुम था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दौरान एसआई भावना बिष्ट,एसआई सुनील कुमार, राजकुमार कम्पोज, मब्बू मियाँ, मोहित कैड़ा, विवेक, जल पुलिस सुरेश क्षेत्री आदि मौजूद थे ।

ALSO READ:  वीडियो --: आई.जी.कुमाऊं एवं एसएसपी नैनीताल ने स्वयं फील्ड में उतरकर कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह की व्यवस्थाओं की संभाली कमान, कैंची मार्ग में भारी पुलिस बल तैनात,कई सेक्टरों में बांटा गया कैंची धाम मार्ग,

You missed

You cannot copy content of this page