खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कैंची धाम के स्थापना दिवस समारोह के दौरान के सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिए जाने के जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत नैनीताल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा । जिला पंचायत द्वारा 100 पर्यावरण मित्र सफ़ाई कार्य मे लगाए गए हैं जो 12 जून से सेवा दे रहे हैं और 20 जून तक वे कैंची क्षेत्र में सफाई अभियान में शामिल रहेंगे ।

ALSO READ:  एसएसपी नैनीताल का सख्त रुख-- नैनीताल में निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने पर मोहर्रम जुलूस के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,

जिला पंचायत ने सड़क किनारे व जंगल में फेंके गए कूड़े को एकत्र करने के लिये वैक्यूमपिकर वाहन का भी उपयोग किया जा रहा है और एकत्रित कूड़े को टंचिंग ग्राउंड गौलापार हल्द्वानी भेजा जा रहा है ।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई, इंजीनियर दलीप सिंह नेगी सहित 20 अधिकारी व कर्मचारी लगातार सफाई अभियान की मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं । यह सफाई अभियान मुख्यतः कैंची धाम क्षेत्र,खैरना,गरमपानी क्षेत्र में किया जा रहा है । नगर पालिका नैनीताल व भवाली द्वारा नियुक्त पर्यावरण मित्र भवाली, नैनीताल से जुड़े मार्गों में सफाई कार्य मे जुटे हैं ।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

 

You cannot copy content of this page