खबर शेयर करें 👉
 रंग ला रहा है टोल फ्री नम्बर 1064 ।
 विजिलेंस की टीम ने लक्सर (हरिद्वार) तहसील के संग्रह अमीन रविपाल व अनुसेवक पदम प्रकाश को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसपी विजिलेंस मुख्यालय धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया है कि शिकायतकर्ता के द्वारा विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 में शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसने अपने नाम के टेंपो ट्रैवलर व पत्नी के नाम की मिनी बस को करीब तीन- चार साल पहले बेच दिया था।
बेचने संबंधित कागज गलती से आग में जल गए। जिस कारण उन्हें वाहन किसे बेचे इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत में बताया गया दोनों वाहनों की वसूली के संबंध में जारी आर सी को परिवहन विभाग को वापस करने व जेल भेजने से बचाने के बदले लक्सर तहसील के संग्रह अमीन रवि पाल के द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।
एसपी गुंज्याल ने बताया शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद गुरुवार 2 फरवरी को ट्रैप टीम के द्वारा संग्रह अमीन रविपाल व अनु सेवक पदमप्रकाश को शिकायतकर्ता से 10,000 की रिश्वत लेते हुए बालवाला तिराहा लक्सर से गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ।

You missed

You cannot copy content of this page