खबर शेयर करें 👉

देहरादून । मुख्यमंत्री आवास  देहरादून में  आशा कर्मचारियों का प्रदेश शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला और उन्हें आशा वर्कर व आशा फेसलिटेटर्स की मांगों से अवगत कराते हुए ज्ञापन दिया ।

 इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आशा वर्कर्स,आशा फेसलिटेटर्स,भोजन माता,आंगनबाड़ी वर्कर्स आदि की मांगों के समाधान के लिये एक कमेटी बना दी गई है । यह कमेटी जल्दी इन मांगों का समाधान करेगी । मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद आशा वर्कर्स,आशा फेसलिटेटर्स,आंगनबाड़ी वर्कर्स का आंदोलन स्थगित हो गया है ।
  मुख्यमंत्री से मिले शिष्टमंडल में उत्तरकाशी से भाजयुमो के  राष्ट्रीय सदस्य नरेंद्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेश घलवाल, ग्राम प्रधान मांड्या अनिल रावत,  सारी से कृष्ण चंद, आशा फेसिलेटटर संघ की प्रदेश महामंत्री रेनू नेगी, सरिता  रावत, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी शर्मा जिला अध्यक्ष,खुशूब तिवारी आदि शामिल थे ।

You cannot copy content of this page