उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित होगा।
बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं राज्यभर में बनाए गए 1261 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया।

इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,679 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें से 1,10,573 संस्थागत और 2,106 व्यक्तिगत परीक्षार्थी थे। जबकि इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 99,345 संस्थागत और 4,097 व्यक्तिगत छात्र रहे।


