भीमताल। एक मुस्लिम युवक द्वारा पहचान छुपाकर युवतियों का शारीरिक, मानसिक शोषण करने व लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने के विरोध में भीमताल में सोमवार को बाजार बंद रखकर हिन्दू संगठन व स्थानीय लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। आरोपी युवक का नाम मो.युनुस बताया जा रहा है । वह अपना नाम एम डी उर्फ बॉबी बताकर लड़कियों को झांसे में लेता था । अब तक 5-6 लड़कियों ने आरोपी के खिलाफ शारीरिक,मानसिक,आर्थिक उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है । इनमें एक लड़की नाबालिग है । शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के कमरे को सील कर दिया है । इस कमरे में लाखों रुपए का सामान बरामद हुआ है । आरोपी फिलहाल फरार है ।
रैली रामलीला मैदान से कोतवाली तक निकाली गयी, जहां सभा हुई और लोगों ने मामले का फरार आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
इस दौरान लोगों ने पुलिस को गिरफ्तारी के लिए बुधवार की दोपहर तक का समय दिया। उसके बाद लोगों कोतवाली में प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर रवाना हो गयी हैं, जल्द मामले का आरोपी गिरफ्त में होगा।
यहां मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, कमल देउपा, गोतम मटियाली, शुभम नैनवाल, प्रेम कुल्याल, पारस चंद्रा, प्रकाश आर्या, शरद पांडे, रमन बिष्ट, धन सिंह राणा, मीनाक्षी जोशी, सुनीता पांडे, निधि साह, नीमा नेगी, मदन गिरी, देवेंद्र फर्त्याल, जितेन्द्र चनौतिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।


