खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी ने औपचारिक रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के परिणाम घोषित कर दिए हैं ।
भाजपा की दीपा दर्मवाल अध्यक्ष व कांग्रेस की देबकी बिष्ट उपाध्यक्ष बनी हैं ।

बता दें कि 15 अगस्त की सुबह हुई मतगणना में कुल पड़े 22 मतों में से भाजपा की दीपा दर्मवाल को 11 व कांग्रेस की पुष्पा नेगी को 10 मत मिले थे । जबकि 1 मत रद्द हो गया था । जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के बहादुर नकदली व कांग्रेस की देबकी बिष्ट को 11-11 मत मिले । जिसके बाद लॉटरी द्वारा परिणाम निकाला गया । जिसमें देबकी बिष्ट विजयी रही थी । तब इस चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी और मतपत्र ट्रेजरी के लॉकर में रखे गए थे । जिन्हें आज घोषित किया गया ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

इस मामले में अभी कुछ देर बाद हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई ।
आज सुबह भी कोर्ट के समक्ष कांग्रेस की ओर वरिष्ठ अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने जिलाधिकारी द्वारा आज घोषित किये जा रहे परिणामों को रोकने के लिये किया था मेंशन ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

किन्तु कोर्ट ने कहा इस मामले की आज दोपहर बाद होगी सुनवाई ।

You missed

You cannot copy content of this page