खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत नैनीताल व नगर निगम हल्द्वानी द्वारा गौलापार क्षेत्र में आवारा छोड़े गए गौवंशीय पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया और आज 4 गाय व एक सांड़ पकड़कर गौशाला में भेजे गए । इस अभियान में स्थानीय ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों का भी सहयोग लिया गया ।

ALSO READ:  ज्योलीकोट, गाजा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ।

 

    जिला पंचायत के कर अधिकारी विजय बिष्ट ने बताया कि इस अभियान में जिला पंचायत के कर समाहर्ता लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह रावत, नगर निगम हल्द्वानी दीप कुमार,सन्दीप कुमार,निक्की,गौरव,विशाल,पप्पू के अलावा ग्राम प्रधानपति अर्जुन बिष्ट शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page