खबर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के एक एल आई यू, उप निरीक्षक व एक मुख्य आरक्षी को विजिलेंस की टीम ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है ।

विजिलेंस द्वारा जारी सूचना के अनुसार 20 जुलाई को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर  हल्द्वानी  नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक श्रीमती ललिता पाण्डे के नेतृत्व में विजिलेंस टीम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर अभिसूचना इकाई, रामनगर जनपद  नैनीताल में तैनात उपनिरीक्षक सौरभ राठी, निवासी म०नं०-04, छठी मंजिल आस्थान कालोनी, तेलीपुरा रोड, रामनगर जनपद नैनीताल एवं मुख्य आरक्षी एलआईयू गुरप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर चन्द निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर हॉल निवासी टेढ़ा रोड रामनगर जिला नैनीताल को शिकायतकर्ता से 2,000 रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

ALSO READ:  गम्भीर सवाल --: आपदा राहत के लिए प्रशासन के मॉकड्रिल को देखने जा रहा युवक नदी में बहा, नहीं बचाया जा सका एक होनहार युवक, पूरे गांव में शोक का माहौल ।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मेरा पासपोर्ट बनाने के लिये सत्यापन अभिसूचना इकाई, रामनगर से होना था। सत्यापन कराने के एवज में उपनिरीक्षक सौरभ राठी उपरोक्त द्वारा मुझसे 2,500/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। 19 जुलाई को पुनः उपनिरीक्षक से मिलने पर उनके द्वारा शिकायतकर्ता से 2000 रूपये रिश्वत देने को कहा गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है। उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

ALSO READ:  सरकार ने हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ाई, अनिल कुमार डबराल बने अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता, रंगोली पुरोहित को मिली पदोन्नति

शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। शिकायतकर्ता से रिश्वत लेने पर ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार गठन किया गया और शनिवार को उन्हें पकड़ लिया गया । जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है ।

You cannot copy content of this page