खबर शेयर करें 👉

मंगोली । थापला गांव के शिवभक्तों द्वारा सोमवार को देवी मंदिर से प्रसिद्ध पौराणिक व आध्यात्मिक मंदिर जट्टा महादेव तक भव्य कलश यात्रा निकाली । जिसमें गांव की महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की ।

   कलश यात्रा गांव के देवी मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर,मनसा देवी मंदिर,भूमिया मन्दिर,ऐड़ी मन्दिर,कुटाल देवता मन्दिर की परिक्रमा करते हुए गांव के उबड़ खाबड़ रास्तों से होते हुए 4 किमी की दूरी तय कर पौराणिक मन्दिर जट्टा महादेव मंदिर पहुंची ।
   जट्टा महादेव मंदिर में स्थित गुफा में भगवान शंकर व भगवान गणेश की मूर्ति स्वतः उकेरी हुई हैं । यहां स्थित शिव जल कुंड व शिवजटा में अनवरत जल प्रवाहित होता है । जिससे इस मंदिर की ख्याति आस पास के सुदूर गांवों तक फैली हुई है । महाशिवरात्रि पर्व पर यहाँ हर वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है ।मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद भगवान शिव अवश्य पूरा करते हैं ।
  सोमवार को निकली कलश यात्रा के बाद मंदिर में प्रसाद वितरण भी हुआ । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।
ALSO READ:  कैंची धाम के स्थापना दिवस पर होगा पुलिस का पहरा, भारी फोर्स की तैनाती हुई,आईजी कुमाऊं ने जिलाधिकारी नैनीताल सहित अन्य जिलों के पुलिस कप्तानों की मौजूदगी में की तैयारियों की समीक्षा, 13 जून से 16 जून तक रहेगा यातायात डायवर्जन, 14 व 15 जून को रहेगा कैंची धाम मार्ग जीरो जोन,

You missed

You cannot copy content of this page