खबर शेयर करें 👉

योगेश सिंह अध्यक्ष व मोहित कन्याल महामंत्री बने ।

हल्द्वानी । कोषागार कर्मचारी संगठन की जिला कार्यकारणी नैनीताल का बुधवार को हल्द्वानी कार्यालय में गठन किया गया।

इस कार्यक्रम में सुधीर पाण्डे, योगेश उप्रेती तथा विपिन चन्द्र जोशी चुनाव अधिकारी रहे। मुख्य अतिथि इन्द्र सिंह, कोषाधिकारी हल्द्वानी एवं प्रान्तीय महामन्त्री रितेश महरा रहे। नव कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर योगेश सिंह, महामन्त्री पद पर मोहित कन्याल, उपाध्यक्ष पद पर कमल सुनोरी, महिला उपाध्यक्ष पद के लिये नीतू आर्या, कोषाध्यक्ष पद पर हिमाशुं अधिकारी तथा संप्रेक्षक पद पर नदीम अन्सारी निर्विरोध चुने गये ।

ALSO READ:  गम्भीर सवाल --: आपदा राहत के लिए प्रशासन के मॉकड्रिल को देखने जा रहा युवक नदी में बहा, नहीं बचाया जा सका एक होनहार युवक, पूरे गांव में शोक का माहौल ।

चुनाव प्रक्रिया में सहायक कोषाधिकारी हल्द्वानी अजय कुमार, महेश चन्द्र जोशी सहायक कोषाधिकारी रोकड़ हल्द्वानी, भगवत सिंह बोहरा, बसन्त कुमार जोशी, धीरज चंद्र सनवाल, आकाक्षा जोशी, सुनील रावत, रणजीत सिंह नेगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नव गठित कार्यकारणी द्वारा कोषागार से सम्बन्धित समस्याओं तथा सहायक लेखाकार के पद का वेतनमान ग्रेड वेतन 4600 किये जाने, लेखाकार के पद पर पदोन्नति किये जाने पर ग्रेड वेतन 4800 स्थापित किये जाने, आई०एफ०एम०एस० भत्ता लागू किये जाने एवं बैकों की भॉति चतुर्थ शनिवार को अवकाश घोषित किये जाने सम्बन्ध में प्रयास किये जाने एवं सक्षम स्तर से लागू कराये जाने हेतु आश्वस्त किया गया।

ALSO READ:  जनपद स्तरीय विद्यालयी सुब्रतो फुटबॉल कप प्रतियोगिता - अंडर-15 बालक वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल व बालिका वर्ग अंडर -17 में बिन्दूखत्ता की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया ।

You missed

You cannot copy content of this page