खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । जूनियर हाई स्कूल  मल्लीताल नैनीताल में सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन की  मजबूती के साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर बल दिया गया।
बैठक के दौरान ही संघ की नयी कार्यकारिणी का चुनाव आयोजित किया गया जो निरर्विरोध संपन्न हुआ। नयी कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद के लिए सरिता त्रिपाठी जबकि  उपाध्यक्ष पद के लिए हरीश जोशी, सचिव पद के लिए श्री अंसारी तथा नसरीन बेगम,उप सचिव पद पर आलोक जोशी,कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी ममता साह को सौपी गयी। इसी क्रम में मीडिया प्रभारी केवल चंद भट्ट को बनाया गया जबकि सलाहकार अनिल कत्यूरा व संगीता बिष्ट को चुना गया वहीं संगठन की संरक्षक सुनीला टम्टा चुनी गयी। बैठक में मंजू पांडे, लीला जोशी, शबाना जमाल, मुक्ता साह,मुक्ता बिष्ट, उज्जवला चौधरी, ज्योति तिवारी,आलोक जोशी,हरीश जोशी,सुशीला टम्टा,केवल चंद्र भट्ट,ममता साह,लीला जोशी, तलत परवीन समेत नसरीन बेगम,संगीता बिष्ट,सुशीला टम्टा आदि मौजूद रही। संचालन संघ की नव नियुक्त अध्यक्ष सरिता त्रिपाठी ने किया।

ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

You missed

You cannot copy content of this page