खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । लेक सिटी क्लब की 22 फरवरी को होने वाली होली की आवश्यक तैयारी कर ली गई है ।
    लेकसिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष अमिता साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि इस बार भी विगत वर्षों की भांति महिला होली का भव्य आयोजन किया जाएगा  । कार्यक्रम की सफलता के लिए अमिता शाह को संयोजक, दीपा पांडे एवं विनीता पांडे को सह संयोजक बनाया गया है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्य होंगी ।
 इस बार महिला होली में विगत वर्ष की भांति अल्मोड़ा से किरण पंत, भीमताल से सुनीता पांडे, नैनीताल से सुमन शाह, हल्द्वानी से अल्का टंडन एवं रामनगर से लीला पांडे को सम्मानित किया जाएगा    कार्यक्रम की सहसंयोजक दीपा पांडे ने बताया कार्यक्रम ठीक 1 बजे से प्रारंभ किया जाएगा  ।
    होली में स्वांग बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी स्वांग करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया जाएगा ।
 कार्यक्रम की तैयारी में सरिता त्रिपाठी, हेमा भट्ट, रानी साह, कविता त्रिपाठी, जीवंती भट्ट, ज्योति ढोंडियाल, प्रे मा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, रमा भट्ट, रमा लोहनी, कंचन जोशी, लीला राज, मीनाक्षी कीर्ति, पल्लवी, सविता कुलौरा, दया कुंवर, मधुमिता, रेखा जोशी, गीता शाह, मंजू बिष्ट, ज्योति वर्मा, प्रगति जैन, सीमा सेठ, सोनू शाह, नीरू शाह, तनु सिंह आदि उपस्थित थे ।

You missed

You cannot copy content of this page