खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न  हुआ। इस चुनाव के लिये प्रदेश भर में 31 पोलिंग बूथ बनाये गए थे । जिनमें 14809 अधिवक्ताओं को 23 सदस्यों के चुनाव हेतु मतदान करना था । इस चुनाव हेतु उत्तराखंड हाईकोर्ट में बने मतदान केंद्र में कुल 1303 अधिवक्ताओं में से 970 अधिवक्ताओं ने मतदान किया ।  मतदान के लिये अधिवक्ताओं की लंबी कतार लगी रही ।
मतदान प्रक्रिया न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पुलिस सुरक्षा के साथ हुई । प्रदेश भर से मतपत्र अब नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह लाये जाएंगे और 20 फरवरी से मतगणना शुरू होगी । मतगणना 4-5 दिन चलने की संभावना है ।
   उत्तराखंड बार कौंसिल के प्रभारी सचिव विजय सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी मतदान स्थलों में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव हुए । बताया कि मतदान केंद्रों से मत प्रतिशत के वास्तविक आंकड़े अभी बार काउंसिल ऑफिस में प्राप्त नहीं हुए हैं । लेकिन अधिवक्ताओं ने चुनाव में बढ़चढ़कर भागीदारी की ।
  नैनीताल हाईकोर्ट में हाईकोर्ट व जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मतदान किया । यहां कुल 1303 अधिवक्ता मतदान के लिये पंजीकृत थे जिसमें से 970 अधिवक्ताओं ने मतदान किया ।
 बताया गया कि अल्मोड़ा कुल वोटर 301, रानीखेत 69, बागेश्वर 89, चमोली 131, कर्णप्रयाग 46,थराली 28,चंपावत 62, टनकपुर 24, देहरादून 5007, ऋषिकेश 423, विकासनगर, हरिद्वार 1026, रुड़की में 1246, लक्सर 283, नैनीताल 1303, हल्द्वानी 1092, रामनगर 115, पौड़ी गढ़वाल 110, कोटद्वार 224, लैंसडाउन 09, श्रीनगर 56, पिथौरागढ़ 181,डीडीहाट 37, रुद्रप्रयाग 63,टिहरी गढ़वाल 181,कीर्तिनगर 09,उधम सिंह नगर 857, बाजपुर 202,काशीपुर 84, खटीमा में  285, उत्तरकाशी पुरोला में 112 अधिवक्ता पंजीकृत थे ।

You missed

You cannot copy content of this page