नैनीताल । मिनी स्टेडियम बेतालघाट में 16 फरवरी को “बाबा हेल्प देम फाउण्डेशन”* के मुख्य आयोजक एवं संस्थापक शीलू कुमार तथा तारा भण्डारी निवासी बेतालघाट द्वारा “आरम्भ विधानसभा सम्मेलन 2027” नाम से आयोजित कार्यक्रम की किसी सक्षम प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय थाना अनुमति से अनुमति लिये बिना हुआ कम्बल वितरण कार्यक्रम अवैध था ।
एस एस पी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. अनुसार इस कार्यक्रम में करीब 6 हजार अनधिकृत व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान लोकगायन सहित कम्बल वितरण किया जा रहा था, किन्तु आयोजकों द्वारा भीड़ नियंत्रण, प्राइवेट सुरक्षा तथा आपातकालीन प्रबंधन के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए थे। बताया कि कार्यक्रम का संचालन तारा भण्डारी द्वारा किया जा रहा था। आयोजक शीलू कुमार के साथ नरेश पाण्डे व अन्य व्यक्तियों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से कम्बल वितरण किए जाने से भारी भीड़ एक स्थान पर एकत्र हो गई।
और भीड़ का दबाव बढ़ने पर स्टेडियम की दीवार ढह गई, जिसके नीचे दबकर 6 लोग घायल हो गए थे ।
एस एस पी ने र्कगा की इस लापरवाही पूर्ण कृत्य से आमजन की जान को खतरे में डालते हुए सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया तथा क्षेत्र में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का पूर्ण प्रयास किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कुन्दन कुमार (क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०र०द० अधिकारी, बेतालघाट) की तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं व लोक सम्पत्ति को नुकसान निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है कहा कि दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।


