खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  नगर कांग्रेस कमेटी,नैनीताल द्वारा सोमवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर   उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया ।
 इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नींव पंडित नेहरू ने ही रखी थी। देश की प्रगति में दिये गए उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
 इस अवसर पर जे के शर्मा, पप्पू कर्नाटक, ललित सिंह बर्गली, सावित्री खेतवाल, कैलाश अधिकारी, राजेंद्र सिंह मनराल, कुन्दन सिंह बिष्ट, बंटू आर्या, कनक साह, सुखदीप सिंह आनंद, बहादुर सिंह बिष्ट, विनय मेहरा, योगेश साह, एन एस यू आई नगर अध्यक्ष आयुष कुमार आदि उपस्थित थे।
ALSO READ:  वीडियो -: जिला बार एसोसिएशन, नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व० प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित "प्रथम ज़िला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट  का बुधवार को बार सभागार में हुआ भव्य समापन ।

You missed

You cannot copy content of this page