खबर शेयर करें 👉

एस एस पी नैनीताल थे मुख्य अतिथि ।

नैनीताल । पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में शनिवार को  मेधावी बच्चों को पुरस्कार वितरण किये गए ।

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा थे । जबकि अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक कामेश्वर प्रसाद काला  ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अरुण कुमार अग्रवाल (श्याम जी)उपाध्यक्ष  अजय अरोड़ा, तथा प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश  भी उपस्थित थे।

इस पुरस्कार वितरण समारोह में सांस्कृतिक, शारीरिक, शैक्षिक, और सहशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को कक्षा, वर्ग, और सदन स्तर पर प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान के पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्रों को विभिन्न श्रेणियों में 21 प्रकार के पुरस्कार प्रदान किए गए।

ALSO READ:  कैंची धाम में जाम से मुक्ति की तरफ बढ़े कदम, सांसद अजय भट्ट ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ ।

 

आंतरिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में सनातन कुकरेती (कक्षा 6 ‘अ’)अयांश भूषण (कक्षा 6 ‘ब’)तेजस प्रताप (कक्षा 7 ‘अ’)अर्नव (कक्षा 7 ‘ब’), और अनुपम प्रताप सिंह (कक्षा 11 ‘स’) सहित अन्य छात्रों को उनकी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में 97.8% अंक के साथ प्रथम स्थान पाने वाले अनंत अग्रवाल को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, जबकि अमृतांशु और वैभव त्यागी ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें आदित्य सिंह चौहान (95.8%)शौर्य गुप्ता (95.6%), और अभिनव सोनी (94.8%) शामिल थे।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

 

कार्यक्रम का संचालन अतुल पाठक, निपेन्द्र कुमार चौहान, और निर्दोष शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

You missed

You cannot copy content of this page