खबर शेयर करें 👉

सांसद अजय भट्ट थे मुख्य अतिथि ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने रविवार को पुनर्नवा महिला समिति द्वारा समर्पण सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान समाज में विभिन्न सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित भी किया।

श्री भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में पुनर्नवा महिला समिति द्वारा आयोजित समर्पण सम्मान समारोह में शिरकत की। इस दौरान पुनर्नवा महिला समिति द्वारा कुमाऊं क्षेत्र में समाज के विभिन्न इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महानुभावों को सम्मानित किया। इस दौरान श्री भट्ट ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को आगे ले जाने वाले लोगों का सम्मान किया जाना बेहद आवश्यक है क्योंकि उन्हें प्रोत्साहन देने से समाज में अच्छे कार्यों को प्रोत्साहन मिलता है और लोग उससे प्रेरणा लेते हैं इसलिए पुनर्नवा महिला समिति की यह सराहनीय पहल है । उन्होंने आयोजन समिति को भी धन्यवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

ALSO READ:  नैनी झील में बरामद हुआ एक और शव, एक हफ्ते के भीतर 3 शव बरामद हुए ।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगिंदर रौतेला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पुनर्नवा समिति की अध्यक्ष लता बोरा, शांति जीना, मंजू दफोटी, जानकी फर्त्याल आदि लोग उपस्थित थे ।

ALSO READ:  बलियानाले के ट्रीटमेंट कार्यों से संतुष्ट नहीं हैं भीमताल के ब्लॉक प्रमुख व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख डॉ.हरीश बिष्ट ने किया ग्राम प्रधानों व जनप्रतिनिधियों के साथ बलियानाले की तलहटी क्षेत्र का दौरा,

You missed

You cannot copy content of this page