खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  हॉकी एकेडमी नैनीताल द्वारा डी एस ए ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय 5 ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में नैनीताल व हल्द्वानी ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया है ।
 गुरुवार को इस प्रतियोगिता के चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले एवं दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गये।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला एनईआर गोरखपुर एवं रुद्रपुर के मध्य खेला गया। जिसमें गोरखपुर ने 6–0 से जीत दर्ज की।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला यूपी पुलिस एवं मेरठ के मध्य खेला गया जिसमें मेरठ ने 3–2 से जीत दर्ज की।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला नैनीताल एवं कलकत्ता के मध्य खेला गया जिसमें नैनीताल ने 4–3 से जीत दर्ज की।
चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला हल्द्वानी एवं मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें 4–3 से हल्द्वानी ने जीत दर्ज की।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी एकेडमी नैनीताल एवं एनईआर गोरखपुर के मध्य खेला गया। जिसमें नैनीताल ने 3–2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हल्द्वानी एवं मेरठ के मध्य खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें 4–4 से बराबरी पर रही। जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट में हल्द्वानी ने 4–2 से मैच में जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार अपरान्ह 4 बजे से नैनीताल हॉकी एकेडमी एवं हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा।
  इन मैचों के रैफरी डा. मनोज बिष्ट, मोहित रावत, देवेंद्र बोरा रहे । संचालन डा. ललित तिवारी एवं हरीश सिंह राणा ने किया। तकनीकी कमेटी में दीपक साह, संजय गुप्ता, राजेश साह एवं अनिल रावत रहे।
इस दौरान अध्यक्ष मुकेश जोशी, महासचिव ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, मनोज साह, चन्द्र लाल साह, भुवन बिष्ट, अजय साह, विमल चौधरी, अतुल साह, सुदर्शन लाल साह, मंजुल सनवाल, गोधन सिंह बिष्ट, मनीष, संदीप, हिमांशु, दीपक उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page