खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं के दो क्षेत्रों में गुलदार ने दो बच्चों को अपना शिकार बनाया है । जहां गुलदार का खौफ देखा जा रहा है ।

पहली घटना नानकमत्ता के ग्राम बिचुवा भुड़झाला में दोपहर में हुई  । वन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार 17 अक्टूबर की दोपहर में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी 13 वर्ष पुत्र कुलविंदर सिंह अपने दो भाइयों के साथ आंगन में खेल रहा था । तभी गुलदार ने झपट्टा मारकर गोपी को उठा लिया और खींचकर जंगल की ओर ले गया । जब तक ग्रामीण शोरगुल कर गुलदार से बालक को छुड़ाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी । सूचना मिलते ही रनसाली क्षेत्र के रेंजर मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया ।

ALSO READ:  स्व.चंद्रलाल साह ठुलघरिया की 103 वीं जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम, दो पुस्तकों का भी हुआ लोकार्पण ।

दूसरी घटना कांडा सनिउडियार के पास ओलानी गांव बागेश्वर की है । यहां तीन वर्षीय योगिता उप्रेती को गुलदार दिन दहाड़े उठा ले गया । ग्रामीणों ने बच्ची को ढूंढने के लिए जंगल में शोरगुल किया लेकिन काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला । कई घण्टे बाद जंगल में बच्ची का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ । इस घटना से ओलानी गांव में दहशत व भय का माहौल है । क्षेत्र के वनाधिकारी मौके पर पहुंच गए थे । उन्होंने बच्ची के शव पोस्टमार्टम करा दिया है ।

ALSO READ:  अखिल भारतीय महिला परिषद  नैनीताल द्वारा जिला उप कारागार हीरानगर, हल्द्वानी में महिला कैदियों के लिए आयोजित छह माह के सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन हुआ, जिला जज प्रशांत जोशी ने बांटे प्रमाण पत्र,

You missed

You cannot copy content of this page