खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य कर्मचारी महासंघ, मिनिस्ट्रियल फ़ेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष रहे व उत्तराखंड आंदोलन अग्रणी नेता जी सी उप्रेती का निधन हो गया है । उनके निधन पर शहर के विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है । स्व.उप्रेती की सोमवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंत्येष्टि की जा रही है ।

बताया गया है स्व.जी सी उप्रेती पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे । वे असाध्य बीमारी से जूझ रहे थे । स्व.उप्रेती नैनीताल लोक निर्माण विभाग में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए थे । वे राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष, मिनिस्ट्रियल फ़ेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष व राज्य बनने से पूर्व भी विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी रहे । वे नैनीताल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी भी रहे । उत्तराखंड आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई । कई कर्मचारी आंदोलनों में उन्होंने निर्णायक भूमिका निभाई । उनके निधन पर कर्मचारियों में शोक का माहौल है । वे वर्तमान में अपने पुत्रों के साथ ओक पार्क स्थित सरकारी आवास में रहते थे ।

ALSO READ:  यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी माधव कृष्णा और नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया,

उनके एक पुत्र पी सी उप्रेती, यहां प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता हैं ।

कर्मचारी नेता जी सी उप्रेती के निधन पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने  दुख व्यक्त किया है। महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत ने कहा कि श्री उप्रेती जीवन पर्यंत कर्मचारियों के हित में कार्यरत रहे वे । उत्तरांचल फैडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज उत्तराखंड के प्रथम प्रांतीय अध्यक्ष व लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष रहे    साथ ही वे अनेकों कर्मचारी संगठनों के संरक्षक रहने के साथ प्रेरणाश्रोत रहे। श्री उप्रेती कर्मचारी हितों के लिए सदैव तत्पर रहते थे, उनकी नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कर्मचारियों की भूमिका सफल रही थी। वह कर्मचारी हितों के लिए आगे आकर कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहे। शासन सरकार के साथ वार्ता में कर्मचारियों की मांगों पर दृढ़तापूर्वक एक स्तंभ की तरह डटे रहते थे ।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

उनकी वजह से ही कर्मचारियों को सम्मान जनक पद प्राप्त हुए। श्री उप्रेती के निधन पर महासंघ के पूर्व महामंत्री डॉ लक्ष्मण सिंह रौतेला, पूर्व अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महामंत्री प्रशांत मेहता, डी एस बी परिसर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदा बल्लभ पालीवाल, पूर्व अध्यक्ष गणेश बिष्ट, दीपक बिष्ट, नवल किशोर बिनवाल सहित सभी कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

You missed

You cannot copy content of this page