खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राजकीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को भूस्खलन प्रभावित आलूखेत व खूपी गांव में एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया । जिसमें पर्यावरण प्रेमी यशपाल रावत,योगेश साह व पान सिंह का विशेष सहयोग रहा ।

  पेंशनर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू बिष्ट व सचिव बहादुर बिष्ट के नेतृत्व में हुये वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पेंशनरों व ग्रामीणों ने भागीदारी की । इस दौरान विभिन्न प्रजाति के 100 से अधिक पेड़ लगाए गए । पेंशनर एसोसिएशन ने ग्रामीणों से इन पेड़ों को संरक्षित करने में सहयोग की अपील की ।
   इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के संरक्षक जी सी उप्रेती, ललित पांडे,के एस कार्की,लक्ष्मण नेगी,एच एस मेहरा,मुन्नी थापा,विनीता बिष्ट,चन्द्रकला खोलिया,एन एस रावत,यतीन्द्र साह,प्रगति साह,सुनील साह,निर्मल पांडे,गिरीश जोशी, एल के ठुस्सू,पान सिंह ढैला,यशपाल रावत,योगेश साह, किशोर ढैला, धीरेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page