खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट ।  मुरादाबाद में हुए सड़क हादसे में नैनीताल बैंक के रीजनल मैनेजर दयाल रावत की मौत की खबर से निकटवर्ती गांव सड़िया ताल में गमगीन माहौल है।

सरियाताल ज्योलीकोट में अति साधारण कृषक स्व कुंवर सिंह के पुत्र दयाल रावत ने अपनी मेहनत लगन से नैनीताल बैंक में रीजनल मैनेजर तक का सफर तय किया । विगत दिवस रविवार को गांव में एक नामकरण संस्कार में पहुंचे थे और आज वे अपनी ड्यूटी के लिये नोयडा जा रहे थे । मुरादाबाद में जिस कार वे सवार थे, उसे एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी । जिसमें दयाल रावत सहित 4 युवकों की मौत हो गई । अन्य युवक हल्द्वानी के बताए गए हैं ।

ALSO READ:  नैनीताल की ट्रैफिक व्यवस्था से हाईकोर्ट चिंतित, हाईकोर्ट ने कहा नैनीताल की संकरी सड़कें और भौगोलिक परिस्थितियां अनियंत्रित संख्या में वाहनों का भार सहन करने की अनुमति नहीं देतीं।

अचानक उनकी मौत की खबर से हर कोई स्तब्ध है।स्व रावत की बिरादरी के कई परिवार गांव में ही निवास करते हैं । स्व रावत के भतीजे ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात्रि तक पैतृक गांव सरियाताल पहुंचेगा, कल मंगलवार को चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।मृतक के परिवार में पत्नी,दो पुत्र और एक पुत्री हैं।

 

सीओ हाईवे मुरादाबाद राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में चार युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार सभी लोग नैनीताल जिले के रहने वाले थे और नोएडा ड्यूटी के लिए जा रहे थे।

ALSO READ:  उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षकों के 'अनुरोध के आधार पर स्थानांतरण' के लिए आदेश जारी, आवेदन 17 जुलाई से होंगे ।,

मृतकों की पहचान दयाल रावत, अनिल नेगी (38), सुंदर (42) और भुवन भंडारी (37) निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई है। दयाल रावत नैनीताल बैंक की नोएडा शाखा में रीजनल मैनेजर के पद पर तैनात थे। हादसे में घायल यशदीप पांडे योगा टीचर और हल्द्वानी के रहने वाले थे।

हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You missed

You cannot copy content of this page