खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  बल्दियाखान के पास हुई कार दुर्घटना में तल्लीताल निवासी तीन युवक घायल हो गए ।

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल क्षेत्र निवासी तीन युवक यूके 04 एबी 9039 कार से हल्द्वानी को जा रहे थे । मंगलवार की अपराह्न में बल्दियाखान के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई।

ALSO READ:  वीडियो -: गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर नैनीताल में हुआ नगर कीर्तन, भव्य झांकी निकाली गई,गतका पार्टी ने दिखाए आकर्षक करतब,

सूचना के बाद नैनीताल से मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला।

 

युवकों को इलाज के लिये हल्द्वानी  भिजवाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा व ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे ।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि कार सवार घायल तल्लीताल धोबीघाट निवासी अंचन, करण चौधरी व अमन थे। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है ।

You missed

You cannot copy content of this page