खबर शेयर करें 👉

पर्चा बनाना भी होगा चार गुना महंगा ।

हल्द्वानी ।  डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में इलाज करना अब महंगा हो जाएगा ।

 

सरकार ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में एक समान यूजर चार्ज लागू करने के निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज द्वारा नए सिरे से चिकित्सा सेवा की दरें तय की जा रही हैं। जिसके तहत पर्चा बनाना चार गुना महंगा हो गया है। वहीं प्राइवेट प्राचार्य वार्ड, आईपीडी, एम्बुलेंस का किराया भी बढ़ गया है।

ALSO READ:  अवकाश सूचना, नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

 

30 जनवरी की देर शाम प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी की अध्यक्षता में हुइ बैठक में नए दरों को दो या तीन दिन में लागू करने की मंजूरी दी गई। डॉ. जोशी ने बताया कि पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी समेत अन्य जांच की दरों को लेकर भी मंथन किया जा रहा है। कुछ जांच 10 से 30 फीसदी तक बढ़ सकती हैं। नई जांच दरों को लागू करने को लेकर अभी होमवर्क किया जा रहा है।

ALSO READ:  हाईकोर्ट का अहम फैसला -: तदर्थ नियुक्त शिक्षकों को 1 अक्टूबर 1990 से ही नियमितीकरण और वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा, राज्य सरकार व अन्य पक्षों की सभी याचिकाएं खारिज ।

 

शासन द्वारा लागू की गई दरों का पत्र अभी कॉलेज प्रशासन को नहीं मिला है । इस पत्र के मिलते ही दरें लागू हो जाएंगी ।

You missed

You cannot copy content of this page