खबर शेयर करें 👉

देखें सातवें दिन के नतीजे-:

नैनीताल । उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना आज सातवें दिन भी जारी रही । आज हल्द्वानी के चंद्रशेखर जोशी ने जीत के लिये निर्धारित मतों का कोटा हासिल कर लिया और उनकी जीत सुनिश्चित हो चुकी है । उनके बार काउंसिल सदस्य का चुनाव जीतने पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया ।

 

इधर गुरुवार को बार काउंसिल के कई महिला प्रत्याशियों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार उन्हें 30 फीसदी आरक्षण के मुताबिक मतों की गिनती न किये जाने पर मतगणना स्थल के बाहर धरना दिया ।

ALSO READ:  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस व सोशल मीडिया विभाग ने बी डी पांडे अस्पताल में मरीजों व स्टाफ को फल व जूस वितरित किया ।

उनके धरने की सूचना पर सहायक चुनाव अधिकारी व वरिष्ठ अधिवक्ता बी डी उपाध्याय महिला प्रत्याशियों से वार्ता के लिये मतगणना कक्ष से बाहर आये और उन्होंने मतगणना नियमानुसार होने का दावा किया ।

लेकिन ये महिला प्रत्याशी चुनाव अधिकारी के तर्कों से संतुष्ट नहीं थे । वे महिला प्रत्याशियों को मिले मतों की अलग से गिनती किये जाने व उसी आधार पर टॉप 5 प्रत्याशियों को विजयी घोषित करने की मांग कर रहे थे । जबकि ये मतगणना महिला व पुरुष प्रत्याशियों की एक साथ हो रही है और इसी मतगणना में टॉप में रह रही महिलाओं की रैंकिंग बनाई जा रही है ।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

 

इस दौरान महिला प्रत्याशी शिवांगी गंगवार,सृष्टि तिवारी,नेहा जैन, भावना वर्मा,प्रियंका रानी आदि शामिल थे ।

You missed

You cannot copy content of this page