नैनीताल । विश्वविद्यालय में आयोजित 20 वें दीक्षान्त समारोह के दृष्टिगत क्रमशः दिनांक 01.11. 2025 (ईगास-बग्वाल) एवं दिनांक 02.11.2025 (रविवार) को विश्वविद्यालय कार्यालय /परिसर खोले जाने के आदेश निर्गत किये गये थे।
कुलचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कुलपति की स्वीकृति दिनांक 25.02.2026 के अनुपालन में दिनांक 01.11. 2025 (ईगास-बग्वाल) एवं दिनांक 02.11.2025 (रविवार) के एवज में दिनांक 02 एवं 05 मार्च, 2026 को विश्वविद्यालय / परिसरों में अवकाश घोषित किया जाता है।



