खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नैनीताल में आज विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना और प्रकृति से प्रेम को प्रोत्साहित करना था।


कार्यक्रम की शुरुआत एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ ली। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों एवं शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। सभी को पेड़ लगाने के महत्व के बारे में बताया गया और यह संकल्प लिया गया कि इन पौधों की देखभाल नियमित रूप से की जाएगी।

ALSO READ:  आशीर्वाद विमेंस क्लब ने किया नीब करौरी बाबा आश्रम भूमियाधार में वृक्षारोपण ।

इस अवसर पर विद्यालय में स्लोगन प्रतियोगिता और सफाई अभियान चलाया गया। छात्रों ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर आकर्षक और जागरूकता फैलाने वाले नारे लिखे, जैसे “धरती बचाओ, पेड़ लगाओ” और “हरियाली है जीवन की पहचान।” आदि विद्यालय की प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि “आज की पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और हरित पृथ्वी मिल सके।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों की सराहना की इस तरह का आयोजन न केवल बच्चों की ।इस तरह के कार्यक्रम रचनात्मकता को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देता है। इस कार्यक्रम में डी एस मेहरा ,विमलेश गोस्वामी ,जितेंद्र कुमार , कुंदन सिंह , विनीता ,तारा ,जानकी ,राधा , गीता , ममता , रितु , इमरान ,चिराग ,मयंक ,विशेष , कमल , दिया, भावना ,लक्ष्मी ,हिमांशु आदि सभी छात्र शामिल हुए ।

ALSO READ:  यूथ कांग्रेस के नैनीताल जिला प्रभारी माधव कृष्णा और नैनीताल विधानसभा प्रभारी श्रुति कुमारी का प्रथम बार नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प-गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया,

You cannot copy content of this page