खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । जिला बार एसोसिएशन द्वारा शनिवार को बार सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें अधिवक्ताओं व न्यायाधीशों ने एक दूसरे को अबीर ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी ।
  होली मिलन समारोह में होली गायन ने खूब समा बांधा । इस दौरान रंग बरसे-भीगे चुनर वाली, होली खेले रघुबीरा अवध में, जैसे गीतों पर अधिवक्ताओं ने जमकर नृत्य किया ।
इस अवसर पर प्रथम अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश राहुल गर्ग, द्वितीय अपर ज़िला जज विजय लक्ष्मी विहान, सिविल जज (सीडी ) पुनीत कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योत्सना, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम / द्वितीय क्रमशः रुचिका गोयल, आयशा फरहीन समेत
 बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, उपाध्यक्ष प्रदीप परगईं, सचिव भानू प्रताप सिंह मौनी, उप सचिव दीपक सिंह दानू, कार्यकारिणी सदस्य किरण आर्या, मो. खुर्शीद हुसैन के अलावा डीजीसी फ़ौजदारी सुशील कुमार शर्मा, मनीष भट्ट, संजय सुयाल, ओंकार गोस्वामी, अनिल वाल्मीकि, निर्मल कुमार, फैसल सलमानी, अनिल कुमार,
दीपक बिष्ट, अनिल बिष्ट, तरुण चंद्रा, हितेश पाठक, हरेंद्र सिंह, मो. तस्लीम, ललित रावत, पंकज जोशी, प्रदीप बोरा, नवीन चंद्र पंत, गिरीश जोशी, शरत चंद्र साह, पूजा साह, कमला अधिकारी, पुलक अग्रवाल, सुभाष जोशी, भगवत सिंह जंतवाल, उमेश चंद्र कांडपाल, हेम भट्ट, संतोष आगरी, अनिल हर्नवाल, विक्रम भंडारी, दिनेश चंद्र आर्य, मुकेश कुमार, मनीष कांडपाल समेत कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे ।
ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You cannot copy content of this page