खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल में गुरुवार की शाम गरज चमक के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई । जिससे कुछ देर के लिये स्थानीय लोगों व पर्यटकों में भगदड़ सी मच पड़ी ।

 

यहां रात्रि 9 बजे के करीब अचानक गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी साथ ही ओले गिरने लगे । जिस समय यह बारिश व ओलावृष्टि हुई उस समय हजारों की संख्या में पर्यटक व स्थानीय लोग माल रोड में घूम रहे थे । जिन्हें सिर छुपाने के लिये दुकानों की तरफ भागना पड़ा । इस दौरान तेज तूफानी हवाएं भी चल रही थी ।

ALSO READ:  देव भूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल  के वार्षिक चुनाव, धर्मेश प्रसाद अध्यक्ष व धर्मेंद्र कुमार सचिव बने, कमल कुमार उपाध्यक्ष व मुकेश कुमार मोंटू उप सचिव पद पर विजयी घोषित हुए

इस बारिश व ओलावृष्टि के बाद यहां तापमान में काफी गिरावट आ गई । इससे पूर्व गुरुवार को नैनीताल में तेज धूप रही और तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक था ।

ALSO READ:  वीडियो -: बाबा नीब करौरी के पवित्र कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने की है चाक चौबंद व्यवस्था, कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संभाली है व्यवस्था,

You cannot copy content of this page