खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । कुमाऊं मंडल विकास निगम के संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने बुधवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन देकर गैस सिलेंडरों की कमी के दौरान कई स्थानों पर निगम कर्मियों के साथ अभद्रता व गाली गलौच होने की जानकारी देते हुए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम की मांग की गई है ।
वर्तमान में खाड़ी देशों में युद्ध के कारण सम्पूर्ण भारत में गैस इत्यादि की समस्या हो रही है। कुमाऊँ मण्डल विकास निगम द्वारा कुमाऊँ मण्डल में 49 गैस एजेन्सियों का संचालन करते हुए वर्तमान में आई०ओ०सी० प्लान्ट से प्राप्त गैस आपूर्ति के अनुसार सभी शहरी/ग्रामीण उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुरूप गैस वितरण का कार्य किया जा रहा है।
 महासंघ ने जिलाधिकारी को बताया है कि वर्तमान गैस संकट के समय जनता द्वारा गैस एजेन्सियों / गोदामों में अनावश्यक भीड़ लगायी जा रही है जिससे गैस वितरण कार्य प्रभावित हो रहा है। गैस की गाडियों को अनावश्यक रोका जा रहा है।  30 मार्च को 2026 को हल्द्वानी नगर निगम के पार्षदों द्वारा इंडेन गैस एजेन्सी के कर्मचारियों/प्रबन्धक के साथ मेयर कार्यालय में बुलाकर अभद्रता करते हुए अशोभनीय व्यवहार किया गया तथा धमकी दी जा रही है जिससे निगम के समस्त कर्मचारी आक्रोशित हैं। इसी प्रकार अन्य गैस एजेन्सियों में भी जनप्रतिनिधियों / जनता द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता/गालीगलौच की जा रही है जिससे
निगम कर्मचारियों / वितरण कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है।
 ज्ञापन में जिलाधिकारी से मांग की गई है कि गैस वितरण में हो रही उपरोक्त कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुए इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करने की जाय । अन्यथा निगम महासंघ /सम्पूर्ण कर्मचारियों द्वारा ऐसी स्थिति में गैस वितरण कार्य करने में असमर्थ रहेगें तथा आंदोलन इत्यादि के लिये बाध्य होगें जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी ।
 यह ज्ञापन महासंघ के अध्यक्ष मंजूल प्रकाश सनवाल, महामंत्री रमेश पंत, संयोजक संतोष पंत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारादत्त भट्ट,दीपक पांडे,संगठन मंत्री मो.आशिफ,सचिव अमर साह आदि द्वारा दिया गया ।
ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

You missed

You cannot copy content of this page