नैनीताल । मंगोली व बजून क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा । क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने के विरोध में महिलाएं रात भर धरने पर बैठी रही । बताया गया है कि मंगोली में विदेशी शराब बजून में देशी शराब की दुकान खुलने जा रही है ।

बुधवार को महिलाओं ने नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सांकेतिक जाम भी लगाया । महिलाओं ने कहा कि आज आंदोलन को पूरे चार दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक जिला प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं सुनी । उन्होंने चेतावनी दी की यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह सड़क में बैठकर जाम लगा देंगे । जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । इस दौरान उन्होंने कोतवाल मल्लीताल हेम पंत का घेराव भी किया ।
महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र से शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन को उग्र कर देगी तथा गुरुवार से महिलाएं अनशन पर बैठ जाएंगी । आंदोलन के दौरान महिलाओं ने जन गीत भी गाए । इस मौके पर प्रधान गहलाना प्रीति आर्य, प्रेमा मेहरा, नीमा कनवाल, कमला देव, मंजू आर्य, पुष्पा कनवाल, मोहिनी कनवाल, हेमलता ध्यानी, दीपा कनवाल, भगवती, जानकी सहित गोविंद बिष्ट, विजय गोस्वामी, विक्रम कनवाल, कुशाल सिंह सहित अनेक लोग शामिल थे ।


