खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट2024 को लेकर किया जा रहा अनूठा पौधारोपण आंदोलन आज 292 वेदिन भी जारी रहा।

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी के नेतृत्व में महासंघ ने देहरादून में गढ़वाल मंडल विकास निगम के मुख्यालय में गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा को पौधा देकर कर्मचारियों के समस्याओं से अवगत कराया ।जिसमें 18 सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक ने कहा कि निगम स्तर की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। साथ ही अग्रिम आदेश में कार्यरत कर्मचारियों के संबंध में शासन स्तर पर होने वाली संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम की सचिव पर्यटन से होने वाली वार्ता में चर्चा की जाएगी।

ALSO READ:  चिकित्सकों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका का हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान,सरकार ने हाईकोर्ट में कहा -- सूची में बदलाव के नई स्थानांतरण सूची होगी जारी,

 

महासंघ के महामंत्री विजय पुरोहित, महामंत्री कंचन चंदोला कार्यकारी अध्यक्ष संजय भट्ट, अनिल जोशियाल, गौतम कुमार ,पीतांबर दुमका, प्रेम सिंह रावत, नरेंद्र थापा सहित निगम कर्मी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page