नैनीताल । बुधवार को हुई बारिश के दौरान अपरान्ह में भवाली बायपास सेनिटोरियम तिरछाखेत मार्ग में भू स्खलन हुआ । जिससे बायपास में यातायात बाधित हुआ है ।
सेनिटोरियम तिरछाखेत मार्ग में अपरान्ह में पहाड़ी से रुक रुककर मलवा गिरने से इस मार्ग में यातायात रोक दिया गया था और सभी वहां भवाली होते हुए जा रहे थे । अपरान्ह बाद इस स्थान पर अचानक काफी मलवा गिरा । जिससे यातायात बाधित हुआ । विभागीय अधिकारियों के अनुसार मलवा हटाने के लिए जे सी बी मौके पर भेजी जा रही है ।
भू स्खलन का वीडियो -:


