खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊँ के कई हिस्सों में बुधवार को अपरान्ह बाद घना अंधेरा छा गया और कई हिस्सों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हुई । जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है । तेज बारिश से कई इलाकों में गेहूं की खेतों में खड़ी फसल व बागवानी को नुकसान पहुंचा है ।

(अल्मोड़ा- धारानौला का 9 अप्रैल की शाम 5.30 बजे का दृश्य)

ALSO READ:  नैनीताल में आशा कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा: बिना प्रशिक्षण और अग्रिम सूचना के सर्वे ड्यूटी लगाने का विरोध, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन ।

नैनीताल में शाम पौने छः बजे से आसमान बादलों से घिर गया और शहर में घना अंधेरा छा गया । यहां 6 बजे के समय ही लोग वाहनों में हेड लाइट जलाकर चलने लगे थे । इस दौरान गरज चमक के साथ तेज बारिश हुई और हल्के ओले भी गिरे ।

ALSO READ:  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप,

पर्वतीय क्षेत्र में आज हुई बारिश से कई स्थानों में जंगलों में लगी आग बुझ गई । जिससे फिलहाल वन विभाग को भी राहत मिली है ।

 

You missed

You cannot copy content of this page