खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  कुमाऊं विश्वविद्यालय का 51वां स्थापना दिवस  रविवार को डी एस बी परिसर में धूमधाम से मनाया गया ।

    इस मौके पर कुलपति प्रो. दीवान  एस रावत ने परिसर में स्थित  स्वर्गीय ठाकुर देव सिंह बिष्ट की मूर्ति पर  माल्यार्पण कर उन्हें  श्रद्धांजलि  दी ।कुलपति ने  सभी को कुमाऊं विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना दिवस बधाई दी। कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ केक काटा एवं मिष्ठान वितरण हुआ ।
     कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना 1 दिसंबर 1973 को हुई तथा स्वर्गीय प्रो. डीडी पंत प्रथम कुलपति बने । इन वर्षों में कुमाऊं विश्वविद्यालय ने फेलो ऑफ नेशनल एकेडमी, पदम विभूषण,पदमश्री,चीफ सेक्रेटरी, आई ए एस, पीसी एस सहित कई शिक्षाविद दिए साथ ही मानव संसाधन तैयार करने का काम किया । जिन्होंने देश की सेवा की । आज भी राज्य में कुमाऊं विश्वविद्यालय अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।
       इस दौरान कुलपति ने वॉल ऑफ हीरोज के समक्ष दीप प्रज्वलन किया तथा वीरों को पुष्प अर्पित किए ।
कार्यक्रम का संचालन निदेशक विजिटिंग प्रोफेसर निदेशालय प्रो. ललित तिवारी  ने  किया ।  इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो.नीता बोरा शर्मा, डी एस डबलू प्रो. संजय पंत , चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट,कूटा महासचिव डॉ. विजय कुमार ,डॉ नवीन पांडे ,विशाल, गीतांजलि ,वसुंधरा,आनंद कुमार,नंदा बल्लभ पालीवाल, डी एस बिष्ट, कुंदन,अजय, विकास सहित गौरा देवी, केपी तथा रानी लक्ष्मीबाई  छात्रावासों के विद्यार्थी शामिल थे।

You missed

You cannot copy content of this page