खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में  हल्की बारिश की संभावना है । साथ ही पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में रात्रि में बारिश हुई है । नैनीताल में भी मंगलवार को मौसम खराब है और ऊंची पहाड़ियों में कोहरा छाया हुआ है और तापमान में मामूली गिरावट आई है । हालांकि 6 नवम्बर से मौसम सामान्य रहने की संभावना है ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट" का मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने "टी ऑफ" (शुभारंभ) किया, बड़ी संख्या में न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं गोल्फ टूर्नामेंट में ।

 

मौसम विभाग ने विगत रात्रि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बरसात रिकॉर्ड की है  । जहां पर सबसे अधिक पिथौरागढ़ में 26 मिली मीटर बरसात मौसम विभाग ने दर्ज की है । सौंग में 16, नैनबाग में 13, नौगांव में 12, झूलाघाट में 6. 5, कनालीछीना में 5.5, जौलजीबी में 05, केदारनाथ में 02.5, डीडीहाट में 2.5, लीती में 1.5, सामा में 1.5, मिली मीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।

ALSO READ:  अति दुर्लभ है अधिकमास में सोमवती अमावस्या, शुभ मुहूर्त,महत्व एवं तिथि ।

 

मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते  पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इसी हफ्ते से ठंड ज्यादा पड़ेगी। मैदानी इलाकों में पंजाब और हरियाणा में 15 नवंबर के बाद हल्की ठंड शुरू होगी ।

You missed

You cannot copy content of this page