नैनीताल । माता जिया रानी महिला अध्ययन केंद्र एवं आंतरिक शिकायत समिति कुमाऊं विश्वविद्यालय के द्वारा कुलपति प्रो .दीवान सिंह रावत के संरक्षण में महिला अध्ययन केंद्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई ।
कार्यशाला में डीएसबी परिसर, राजेंद्र प्रसाद विधि संस्थान, शिक्षा संकाय , आईपीएसडीआर के विद्यार्थियों,प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के लिए संसद में लाए जा रहे विधेयक की सराहना करते हुए इस विधेयक को ऐतिहासिक बताया गया।
कार्यशाला में महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा ने बिल की महत्ता पर प्रकाश डाला । मुख्य वक्ता डॉक्टर पंकज सिंह नेगी ने बिल का इतिहास बताते हुए उसकी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया । कार्यशाला में डॉ मनोज बिष्ट, डॉ रंजन ने भी संबोधित किया ।
आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर चंद्रकला रावत के द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए इस अधिनियम को शीघ्र लागू किए जाने पर जोर दिया । डॉ किरन तिवारी के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया । इस अवसर पर डॉ सारिका वर्मा, अविनाश, डॉ भूमिका, राकेश सचिन के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।


