खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। प्रदेश के विधि एवं न्याय विभाग ने हाईकोर्ट में पैरवी के लिए तैनात 6 अधिवक्ताओं को पदोन्नति दी है,साथ ही 6 नए अधिवक्ताओं को नई नियुक्ति मिली है ।

शासन ने पूर्व से कार्यरत छह विधि अधिकारियों को उच्चीकृत पदों पर नियुक्त किया है उनमें सुशील खेड़ा को उप-महाधिवक्ता से अपर महाधिवक्ता बनाया गया है। प्रदीप हैड़िया को स्थायी अधिवक्ता से अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता के पद पर पदोन्नत किया गया है।

  • सुश्री पूजा बंगा और श्री सचिन मोहन मेहता को स्थायी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।
  • श्री प्रदीप लोहनी और सुश्री मीनाक्षी शर्मा को सहायक शासकीय अधिवक्ता बनाया गया है।
ALSO READ:  डा० हेम चन्द्र पांडे बने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य, शासन ने जारी किया आदेश ।

नई नियुक्तियाँ और पदभार

​इसके अतिरिक्त, आदेश के दूसरे भाग में छह अन्य अधिवक्ताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं:

  • श्री राकेश सिंह कुंवर और श्री विश्व दीपक बिसेन को अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनाया गया है।
  • श्री देवेन्द्र सिंह और श्री देवेन्द्र सिंह बोहरा को सहायक शासकीय अधिवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।
  • श्री गिरिश चन्द्र खोलिया को स्थायी अधिवक्ता और श्री जय प्रकाश को ब्रीफ होल्डर (सिविल) नियुक्त किया गया है।
ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

आदेश -:

You missed

You cannot copy content of this page