खबर शेयर करें 👉
परिजनों को दी गई सूचना ।
नैनीताल । विकास भवन भीमताल के समीप मंगलवार की सुबह छह बजे एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने युवक का शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
शव की जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की शिनाख्त वीरेंद्र उम्र 21 वर्ष पुत्र पप्पू निवासी रहपुरा बरेली के रूप में हुई है। शव के पास से एक बाइक भी मिली है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही मृतक के परिजनों का पता लगा रही है।

You cannot copy content of this page