खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल के युवा व्यापारी सुधांशु जोशी का शनिवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया । वे करीब 42 वर्ष के थे । उनकी मल्लीताल सब्जी मंडी में दुकान है ।

सुधांशु जोशी के पिता देवेंद्र जोशी व चाचा गिरीश जोशी ‘मक्खन’ नैनीताल के वरिष्ठ व्यापारी हैं । जबकि बड़े भाई हिमांशु जोशी राष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर हैं । स्व.सुधांशु जोशी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे । वे अपने पीछे माता पिता,पत्नी, दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड क्रांति दल के 47 वें स्थापना दिवस पर "उत्तराखंड राज्य की अवधारणा के कितने पास कितने दूर" विषय पर हुआ गोष्ठी का आयोजन,

 

बताया गया है कि उनका  यूरिक एसिड बढ़ा हुआ था और आज ही बरेली से चैकअप के बाद हल्द्वानी अपने घर लौटे थे । तभी उन्हें अटैक पड़ा । नैनीताल से बढ़ी संख्या में व्यापारी,गणमान्य नागरिक, रामसेवक सभा के पदाधिकारी,भाजपा कार्यकर्ता हल्द्वानी चले गए । बताया गया है कि उनकी आज ही रानीबाग में अंत्येष्टि की जाएगी ।

You missed

You cannot copy content of this page