खबर शेयर करें 👉

कैंची धाम।  बाबा नीब करौरी के कैंची धाम के स्थापना दिवस पर रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी है और पहले 4 घण्टों में 25 हजार से अधिक भक्तों द्वारा बाबा नीब करौरी के दर्शन किये जा चुके थे ।

मंदिर के मुख्य ट्रस्टी विनोद तिवारी के अनुसार आज सुबह पूजा अर्चना के बाद सुबह पौने पांच बजे से प्रसाद वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई थी । इससे पूर्व ही मन्दिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई थी ।

ALSO READ:  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा हेतु भवाली निवासी नंंदाबल्लभ पालीवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित,

मेले में पहुंचने के लिये प्रशासन ने 600 से अधिक शटल वाहन लगाए हैं । लेकिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण शटल सेवाएं कम पड़ रही हैं ।

जिलाधिकारी नैनीताल वन्दना व एस एस पी प्रह्लाद नारायण मीणा जो सुबह से मेला क्षेत्र में मौजूद हैं,ने बताया कि महोत्सव के सफल संचालन की सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं । प्रशासन को शाम तक डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं के कैंची धाम पहुंचने की संभावना है । मन्दिर की सुरक्षा व मेले के सकुशल संचालन के लिये भारी पुलिस, पी ए सी,एस एस बी तैनात है ।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, जानीं जनसमस्याएं

यहां सुबह 9 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई । जिससे यहां मौसम बेहद खुशगवार बना हुआ है और भक्तजन उत्साह व बाबा के जयकारों के साथ बाबा के दर्शन कर रहे हैं ।

You cannot copy content of this page