खबर शेयर करें 👉

वीडियो-: कैंची धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बाबा नीब करौरी के दर्शनों के लिये दोपहर में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है । हालात यह हैं कि कैंची पहुंचने वाले भवाली मार्ग व खैरना मार्ग में श्रद्धालुओं की दो से तीन किमी लम्बी लाइन लगी हुई है । शटल सेवा में लगे वाहनों की भी लम्बी लाइन लगी है ।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

कैंची धाम क्षेत्र में शटल सेवा के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित है । पूरे क्षेत्र को जीरो ज़ोन बनाया गया है । प्रशासन की यह व्यवस्था सफल साबित हुई है । शटल सेवा में लगे वाहनों को धाम से डेढ़-दो किमी पहले रोक दिया जा रहा है । जबकि बाबा के दर्शनों के लिये भक्तों की लाइन भी उससे पीछे तक पहुंच रही है । शटल सेवा के पहुंचने वाले स्थान पर सैकड़ों श्रद्धालु खड़े हैं । जो शटल वाहन के पहुंचते ही वाहन की तरफ दौड़ रहे हैं । हालांकि पुलिस फोर्स पूरी मुश्तैदी के साथ यात्रियों को गाड़ी में बैठने में सहयोग कर रहा है ।

ALSO READ:  नैनी झील में मिला मल्लीताल निवासी एक युवक का शव, परिजनों ने की शव की शिनाख्त ।

वीडियो-:

 

 

 

 

You cannot copy content of this page